आर,पी,पी,न्यूज़-(गोरखपुर)
उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी व बार के मध्य चल रहे विवाद के समाधान हेतु बैठक तहसील सभागार में आयोजित हुआ जिसमें बार व बेंच के गतिरोध को दूर करने पर विन्दुवार चर्चा की गई।
चर्चा समाप्त होने ही थी कि अधिवक्ता राजस्व निरीक्षक दिलीप जायसवाल को बुलाने की मांग करने लगे इन तथ्यों पर विवाद हो गया व बैठक बेनतीजा रही ,वार्ता विफल रही।बार के सदस्यों ने तहसीलदार के न्यायालय के वाहिस्कारजे साथ उपनिलाधिकारी के न्यायालय के वहिष्कार की घोषणा की व सम्पूर्ण प्रकरण को मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के समक्ष ले जाने की बात कही।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि समस्या का निराकरण हेतु कड़े निर्णय लिए जायेगे व सबकी जबाबदेही तय की जाएगी।
वही बार के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए बैठक से चले गए।
बैठक के दौरान बार के अध्यक्ष देव नारायण यादव उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव,मन्त्री प्रभात कुमार यादव,संयुक्त मंत्री ब्रजेश कुंमार पांडेय,कोषाध्यक्ष गोविंद शरण पाठक सहित समस्त अधिवक्ता,कानूनगो,रजिस्ट्रार कानूनगों,कम्प्यूटर ऑपरेटर,पेशकार,नाजिर,मालबाबू आदि मौजूद रहे।

