गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 24 July 2019

RPP NEWS

वन कर्मियों के मिले-जुले होने के कारण कटान जोरों पर 12 बूटा साखू बरामद

आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:शिव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
पनियरा बाकी रेंज के ग्राम गोपाला में रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने छापा मारकर नरकट और झाड़ियों में छिपाई गई 12 बोटा साखू की लकड़ी को किया जप्त। मिली जानकारी के मुताबिक यह लकड़ी बीती रात वन दरोगा सत्य प्रकाश चौरसिया आरक्षी और वाचर की सहमति से जंगल से काटकर बेचने की तैयारी बताई जा रही है स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन कर्मी इस धंधे में शामिल है वहीं जानकारी के बाद रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने छापेमारी का लकड़ी बरामद कर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दिया है वन रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तथ्यों की गहराई से जिस लकड़ी की भी संलिप्तता पाई जाए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
हम आपको बता दें कि दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ वन दरोगा वन माफियाओं से मिलकर लकड़ी को कटवाता है तो वही रेंजर साहब उसी लकड़ी को झाड़ियों से निकाल कर बरामद कराते हैं।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किया जा रहा प्रयास कितना सफल होगा जब वन दरोगा या वन के कर्मचारी ही वन माफियाओं से मिलकर अंधाधुंध कटाई कराएंगे तो आने वाले कुछ ही समय में जंगल सुनसान बन जाएगा और जंगली जीव जंतुओं का क्या होगा ।
अब देखना यह है कि यह मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन वन दरोगा सत्य प्रकाश चौरसिया आरक्षी और वाचन के खिलाफ करवाई करती है कि नहीं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :