आर.पी.पी न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार:रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज: परतवाल विधुत उप केंद्र अंतर्गत लक्ष्मी पुर भरगावां में विधुत सप्लाई हेतु तार लगाए गए है, जो काफी ढीले होने के कारण नीचे तक लटक रहे है जिस से आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है,गांव के दक्षिण ट्रांसफार्मर से गांव को बिजली सप्लाई के लिए जो तार लगा है वह काफी ढीला हो कर नीचे तक लटक गया है वहां से चार पहिया गाड़िया यदि सावधानी पूर्वक न निलकलैं तो तार से टरकाने का खतरा बना हुआ है विधुत विभाग ने यदि इस ढीले तार को ठीक नही कराया तो कभी भी यहां कोई भयानक हादसा हो सकता है ।फिर सिवाए पछतावा के कुछ हाथ नही लगेगा।

