आर,पी,पी,न्यूज़=संवाददाता नवनीत कुमार मिश्र की रिपोर्ट
आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 16 जुलाई 2019 दिन सोमवार की मध्य रात्रि में खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा जो पूरे भारत वर्ष में दृश्य होगा !
भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया एशिया,अफ्रीका,यूरोप तथा दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भाग में दिखाई देगा!
चंद्र अस्त के समय ग्रहण का प्रारंभ तथा चंद्रोदय के समय ग्रहण का अंत दिखाई देगा !
भारतीय मानक समय अनुसार ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 1:31 पर मध्य रात्रि 3:01 पर तथा मोक्ष भोर में 4:30 पर होगा!
ग्रहण का स्पर्श मध्य तथा मोक्ष पूरे भारतवर्ष में दृश्य होगा!
ग्रहण की अवधि 3 घंटे की होगी!
ग्रहण की अवधि के समय सभी गर्भवती महिलाएं अपने लंबाई के बराबर का कच्चा सूत नाप लें तथा उसे दीवाल पर सीधे टेप के द्वारा चिपका दें!
ग्रहण की अवधि के समय तेज धार वाले हथियार चलाना, सिलाई का कोई कार्य करना, तीक्ष्ण वस्तुओं का सेवन करना, तथा शयन वर्जित होगा!
ग्रहण की समयावधि में धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन व श्रवण अत्यंत शुभ होगा!

