आर.पी.पी.न्यूज़:संवाददाता नूर मोहम्मद - नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों को प्लेटफार्म नं. एक पर 12 वर्षीय बच्ची रोते बिलखते मिली। आरपीएफ के पूछताछ में उसके माता-पिता का पता नहीं चलने पर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
बता दे की नौतनवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान विपिन सिंह अपने साथियों के साथ शुक्रवार की रात 11 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। इस बीच एक लड़की प्लेटफॉर्म पर रोते हुए मिली उससे पूछताछ किया लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। इसकी सूचना आरपीएफ जवानों ने तत्काल चाइल्ड लाइन को दिया।
मौके पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मचारी बच्ची को अपने साथ कार्यालय नौतनवा ले आए।
चाइल्ड लाइन समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि बच्ची अपना नाम सोनिया निवासी मरजादपुर नेपाल रुपन्देही बता रही है। फिलहाल लड़की चाइल्ड लाइन में है। चाइल्डलाइन टीम उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।