आर.पी.पी.न्यूज़ -
संवाददाता नूर मोहम्मद की रिपोर्ट :
महराजगंज टैलेंट हंट- ३ का फाइन ल सुन्दरम मैरेज हाल, महाराजगंज में संपन्न हुआ! उक्त टैलेंट हंट ३ कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से हुआ! दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक- श्री आशुतोष शुक्ला जी, बालीवुड की फेमस अभिनेत्री मुग्धा गोडसे जी, कार्यक्रम अध्यक्ष- श्री तुलसी राम गुप्ता जी, श्री राकेश गुप्ता जी- (एम्०डी०) रायल एनफिल्ड-महराजगंज, श्री पियूष पाठक जी - एरिया सेल्स मैनेजर (रायल एनफिल्ड), श्री रोशन राज जी- एरिया सर्विस मैनेजर (रायल एनफिल्ड), महानगंज जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव- ऐश्वर्या यादव मौजूद रहे!
दीप प्रज्वलित करने के उपरांत श्री राकेश गुप्ता जी (एम्०डी०) आर०के० मोटर्स रायल एनफिल्ड/अध्यक्ष- महानगंज जनकल्याण सेवा संस्थान, महराजगंज ने अपने अभिभाषण/वक्तव्य में कहा कि अपने देश में महाराजगंज जनपद पिछडेपन होने के कारण हमारी सोच है कि टैलेंट हंट कार्यक्रम कर इस जनपद में प्रतिभावशाली बच्चे को आगे कर इस जिले को एक पहचान मिले और भविष्य में सोच है कि इस पिछडेपन जिले हेतु हमारा प्रयास रहेगा! उक्त टैलेंट कार्यक्रम को हमने प्रयास किया कि गांव में छिपे प्रतिभावशाली बच्चे आगे आये और इस मंच के माध्यम से अपना टैलेंट प्रस्तुत कर अपनी भविष्य उज्जवल कर इस जनपद का नाम रोशन कर सके, इस हेतु हमारा प्रयास रहा कि हमारी टीम हर ब्लाक पर गई और वहां पर जो बच्चे/बचियाँ डांस सिंगिंग और माडलिंग में इच्छुक रहे जूनियर में 12 वर्ष से नीचे और सीनियर ग्रुप मे 12 वर्ष से 24 वर्ष तक एवं मिस्टर महराजगंज और मिस महराजगंज (माडलिंग) में 25 वर्ष तक का रजिस्ट्रेशन कराकर आडिशन लिया गया!
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक- श्री आशुतोष शुक्ला जी अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसी कार्यक्रम होने से बच्चे/बचियों में अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मौका होता है और ऐसे कार्यक्रम करने वाले सामाजिक संगठनों के प्रति अपनी आभार व्यक्त किया!
कार्यक्रम मे मुख्य जज के रूप मे बालीवुड की फेमस अभिनेत्री मुग्धा गोडसे जी ने अपनी वक्तव्य में कहा कि टैलेंट हंट के कार्यक्रम करने से ही बच्चे/बचियों में अपनी प्रतिभा को एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होते है और मुझे भी खुशी मिली कि इस जनपद के लोग भी बच्चे/बचियों के कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं!
अभिभाषण/वक्तव्य होने के उपरांत टैलेंट हंट कार्यक्रम कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण जूनियर डांस वर्ग से कमलेश वर्मा ज्ञान दिव्या एकेडमी विद्यालय के बच्चे द्वारा प्रारंभ हुआ!
उक्त टैलेंट हंट कार्यक्रम में निम्नलिखित विजेता रहे-
सीनियर सिंगिंग वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. पवन राज भारती- जी०एस०वी०एस० इंटर कालेज, २- नौशाद हासमी, ३- आर०पी० सिंह- डी०डी०यू० एवं सात्वना पुरस्कार- अमन यादव- पी०एस०यम० कालेज आनंद नगर!
जूनियर सिंगिंग वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. गौरव पाठक- जयपुरिया इंटर कालेज, २. मयन्क मिश्रा- सेंट जोसेफ्स ३. अनामिका गुप्ता!
सीनियर डांसिंग वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. विजय शंकर पाण्डेय ग्रुप टीम- सेंट जोसेफ्स, २. अन्मिषा पाण्डेय- जी०एस०वी०एस० इंटर कालेज, ३. अभी कुमार- बाबू कामता सिंह एवं सात्वना पुरस्कार- राजेंद्र एंड राजन- एस० एस०न०एस० कन्या इंटर कालेज!
जूनियर डांसिंग वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. विनीत कुमार चौहान, २. माही वर्मा- नव जीवन मिशन स्कूल, ३. सत्यम श्रीवास्तव- गुरुकुल शिक्षा निकेतन!
मिस महराजगंज वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. श्रेया- सेंट जोसेफ्स, २. आँचल सिंह- पंडित दीनदयाल इंटर कालेज, ३. अमृता सिंह- सेंट जोसेफ्स!
मिस्टर महराजगंज वर्ग की फाइनल में विजेता-
१. विजय शंकर पाण्डेय- सेंट जोसेफ्स, २. मुकुल वर्मा- नौतनवा इंटर कालेज!
महाराजगंज टैलेंट हंट ३ के फाइनल राउंड में कार्यक्रम मे मुख्य जज के रूप मे बालीवुड की फेमस अभिनेत्री मुग्धा गोडसे जी के अलावा जजमेंट में उनके साथ महानगंज जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव- ऐश्वर्या यादव, डी०सी० मिस इंडिया के रनरअप वंदना यादव, महराजगंज टैलेंट हंट-०२ की विजेता प्रतिभा साहू, पूजा जयसवाल, नेहा शर्मा एवं रायल एनफिल्ड कंपनी के श्री पियूष पाठक जी - एरिया सेल्स मैनेजर, श्री रोशन राज जी- एरिया सर्विस मैनेजर रहे तथा नीरज तिवारी- आर०पी०आई०सी० विद्यालय, जीवेश मिश्रा- धुरुव नारायण पब्लिक स्कूल, एडवोकेट कपिल देव प्रजापति, अजय (ए०आर०पी० एजेंसी), प्रधानाचार्य- नव जीवन मिशन स्कूल, प्रधानाचार्य- माडर्न एकेडमी और कार्यक्रम के सदस्यगण- गोविन्द गुप्ता, राजू शर्मा, आदेश पटेल, मिश्री लाल साहू, कृष्ण कान्त श्रीवास्तव, उमेश पटेल, विनय गुप्ता, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, स्नेहा गुप्ता, शिवानी, प्रियंका,वशिष्ट, समीर, राहुल, खुश्लेश, के साथ हजारों लोग उपस्थित रहे! इस कार्यक्रम को रायल एनफिल्ड मुख्य रूप से सामाजिक स्तर पर बच्चो के टैलेंट को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहा है!
टैलेंट हंट के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ भविष्य में महाराजगंज के टूरिज्म को लेकर एक डाक्यूमेंटी पिक्चर मे काम करने का अवसर दिया जायेगा!



