अभय पासवान की रिपोर्ट:
:संवाददाता परतावल: महराजगंज:परतावल ब्लाक के देवीपुर गांव में बिजली के पोल पर टूटे हुए तथा जर्जर विद्युत तार दे रहे अनहोनी घटना का न्योता! सुस्त
बिजली विभाग कई बार इस सूचना के बावजूद नही हो रही कार्यवाही! बताते चलें कि
देवीपुर गांव में बेलास सिंह के घर के सटे बगल में बिजली के खंभे पर जर्जर बिद्युत तार से कभी भी किसी अनहोनी घटना के अनुमान की आशंका जताई जा रही है! जबकि पोल से सटे गांव का आवागमन का एक मात्र रास्ता है स्थानीय लोगों के अनुसार इस बात की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई!पर बिजली विभाग के उदासीन रवैये के कारण कोई भी कार्यवाही नही की गई!
बताते चले कि यह बिजली का पोल जिस मोहल्ले में स्थित है वो घनी आबादी वाला मोहल्ला है!लटके हुए बिजली के तार छतों को छू रहे हैं!आंधी तूफान के मौसम में किसी अनहोनी की आशंका से लोगो में आक्रोश ब्याप्त है!

