गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 7 July 2019

RPPNEWS

42 बच्चे बुखार की चपेट में स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली


महराजगंज उत्तर प्रदेश
 आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - बृजमनगंज ब्लॉक के मटिहनवा गांव के दूधरवा टोले पर बारी बारी से करीब 42 बच्चो के बुखार की चपेट में आने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयो में खलबली मच गया है।
शुक्रवार की शाम को उका सूचना पर अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची, पूरी रात जांच और इलाज चला, लेकिन बच्चों की हालत में सुधार नहीं हो सका। ऐसे में शनिवार सुबह फिर टीम गांव में पहुंची। ब्लड सैंपल लिया। लेकिन पोल खुलने की डर से उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। हालांकि कुछ बच्चों में एईएस के लक्षण भी मिले हैं। अभी पांच माह तक पूरा टोला खसरे की चपेट में रहा। लेकिन अब बुखार का प्रकोप है। दूधरवा टोले पर करीब 45 परिवार रहते हैं। यहां हर घर के बच्चे बुखार की चपेट में हैं। गांव की आशा कौशिल्या गुरुवार रात एंबुलेंस से बच्चों को लेकर सीएचसी बृजमनगंज पहुंची तो डॉक्टर दंग रह गए। बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती करके उनका इलाज किया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन उन्हें घर भेज दिया गया। लेकिन तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ।
इस मामले में सीएचसी बृजमनगंज के अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची है। शनिवार को 35 बच्चों का ब्लड सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गांव के महिमा, रूबी, अजय, हरिराम दुलारे, विकास, शनि, कुसुम, सोहाती, सीमा, सोभा, संध्या, विशाल, शनि, पूनम, नन्दलाल, सूरज, उमा, कुसुम, अजय मानसी, पुनीता, प्रीतम, अलका, अनमोल, अनामिका, जीवनी, मोहिनी, अंश, जगन, आदित्य, अनुराधा, मंटू, सुनिल, नंदिनी, संजय, विनीत, सुरेश का बुरा हाल है।
जिले की स्वास्थ्य टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। दूधरवा में बुखार की सूचना पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विमल द्विवेदी, देवेन्द्र कन्नौजिया व स्वास्थ्य टीम पहुंच कर बच्चो का हाल जाना है।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :