आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) जनपद महराजगंज के सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा हटाए गए, जिले में लंबे समय से एसडीएम पद पर तैनात सत्यम मिश्र को खराब प्रणाली और किसी न किसी कारण विवादों रहने का ईनाम मिल ही गया। आज कुशीनगर में मुख्यमंत्री के आगमन के बाद जब मुख्यमंत्री अफसरों के साथ कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज के विकास कार्यों कि समीक्षा कर रहें थे इस दौरान उन्होंने मंडल के कई अफसरों पर जोरदार हन्टर चलाया। इसमे सबसे चर्चित नाम महराजगंज के सदर एसडीएम सत्यम मिश्र का है। जनपद में काफी दिनों से कार्यरत एसडीएम ज्यादा विवादों में थे ऐसे-ऐसे कारनामे की जनता त्राहिमाम कर रही थी। कुछ दिनों पहले जिले के एक वकील पर मुकदमा दर्ज कराकर सुर्खियों में आये सदर एसडीएम की छुट्टी हो गई, आर.पी.पी न्यूज़ के सामने भी एक ऐसा मामला आया था जिसमें एसडीएम साहब ने फरियादी की पैंट तक उतरवा दी थी लेकिन न ही डीएम साहब और ना अन्य अधिकारी इसको गंभीरता से लिए थे,लेकिन देर ही सही आज सबको न्याय मिल ही गया। ऐसे में मुख्यमंत्री जी ने ये फैसला लेकर जन हित मे कार्य कियें

