आर पी पी न्यूज़ ; महाराजगंज - पनियरा सवांददाता- थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के लक्ष्मीपुर के कंचनपुर टोला पर पनियरा रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने 5 बोटा साखू एक व्यक्ति के हाते से बरामद किया |
मिली जानकारी के अनुशार कल दिनाक 05/ 07 /2019 को पनियरा रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने छापा मार कर लक्ष्मीपुर के कंचनपुर टोला से एक व्यक्ति के हाते से 5 बोटा साखू बरामद किया| रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने लकड़ी कब्जे में लेकर पनियरा रेंज ले गये | तथा वन अधिनियम 26 के तहत कार्यवाही की बात कही है| तथा वन विभाग छान बिन में लगी हुई है |

