आर पी पी न्यूज़ : कैम्पियरगंज,गोरखपुर।तहसील के ग्राम डुमरिया के सरकारी भूमि गाटा न,184 बंजर में स्थित बह को पुलिस के बार बार मना करने के वावजूद शिवमूरत व सुन्नर पुत्रगण पूरण, रमेश पुत्र शिवमूरत,रामदयाल पुत्र मंत्री जबरन मिट्टी पाट कर अवैध कब्जा कर रहे है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से तत्काल अतिक्रमणि के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कराने व सरकारी भूमि पर हुए अवैध हस्तक्षेप को रोकने की मांग किया है।

