गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 16 July 2019

RPP NEWS

तीन दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का हुआ शुभारंभ,66 वी वाहिनी के तत्वाधान में

गणेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
आर.पी.पी न्यूज़:(नवतनवा) महराजगंज नवतनवा के हर्दिडाली में  सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के तत्त्वाधान में मंगलवार ग्रामसभा हर्दी डाली के पूर्व प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवशीय सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष *गुड्डू खान* ने दीप प्रज्वलित कर किया।तत्त्पश्चात एस0एस0वी0 के कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।कार्यक्रम में कई स्कूलो के बच्चो ने धमाकेदार नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर सबको अचम्भे में डाल दिया इसके अलावा समाज की कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या,बाल विवाह पर फोकस किया गया एवं "जीना है तो पापा, शराब मत पीना, की प्रस्तुति ने सबको शराब से होने वाली दुर्गति देख सोचने पर मजबूर कर दिया इसके अलावा स्वच्छता अभियान,फ़िल्म शो व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा SSB द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर,पशु चिकित्सा शिविर व मानव सेवा संस्थान ने भी अपना स्टाल लगाकर लोगो को जागरूक किया तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतू स्कूल प्रांगण में एक पेड़ भी लगाया।
              इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि "सशस्त्र सीमा बल अपने महत्वपूर्ण कार्य "सीमा की सुरक्षा, करने के अलावा समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के साथ-साथ कई रचनात्मक कार्य भी कार्य करती चली आ रही है जिससे बॉर्डर पर डर का अभाव व खुशी एवं अमन चैन का बोलबाला है,
                कार्यक्रम में कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि "हमारी बटालियन बॉर्डर पर रहकर सीमा के आर-पार वाले नागरिकों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करती है,
             इस अवसर पर एल0डी0 सिंह पशु चिकित्सक, शाहनवाज खान,खुर्शेद आलम,राजकुमार गौड़, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राव ग्राम प्रधान, कृष्ण कुमार दिनेश सिंह प्रधान, रामरक्षा पाण्डेय के अलावा अगल-बगल के निवासी एवं पड़ोसी देश नेपाल के अधिकारी गण व नागरिकगण उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :