परतावल: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एएसपी सदर ने परतावल में किया पैदल मार्च।
 |
| पैदल मार्च करतें एएसपी व एसएचओ |
संवाददाता: अभय पासवान: आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) आजशाम एएसपी सदर आशुतोष शुक्ल ने आज परतावल में पैदल मार्च कर कराया निवासियों को सुरक्षा का एहसास, परतावल के सभी रोड पर किया पैदल मार्च, साथ मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज परतावल दिनेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
आपको बताते चलें कि परतावल में बीते विगत कुछ दिनों में हुई चोरी की वारदातों से आमजन त्रस्त है
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
बीते दिनों में परतावल चौक से लेकर परतावल बाजार तक वाहन चोरी समेत दुकान में लूट की घटनाओं से क्षेत्र के लोगो मे चोरी के नाम से मानो दहशत सी फैल गई है जिसमें दुकानदार ज्यादा डरें हुए हैं।
चोरी की सभी घटनाओं का पर्दाफाश करने एवं चोरों को पकड़ने में पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है।
इसी बीच एएसपी सदर ने पैदल मार्च कर परतावल वासियो को सुरक्षा का एहसास दिलाया है उससे जरूर परतावल के लोगों में प्रसन्नता होगी ।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |