गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 10 July 2019

आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज

मानदेय सरकार से ,लेंगे कोषागार से:अजय सिंह एडवोकेट

आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज। मानदेय सरकार से , लेंगे कोषागार से , नारे को मूर्त रूप देंने के लिए महासभा सदन से लेकर सड़क तक लगातार संघर्ष करता रहेगा। ये बातें माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के प्रदेश महासचिव व गोरखपुर- फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय  निरीक्षक महराजगंज को सौंपने के बाद उपस्थित प्रबंधकों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अजय सिंह एडवोकेट ने कही।
श्री सिंह ने कहा कि वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के एमएलसी मा.उमेश द्विवेदीजी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मा.संजय कुमार मिश्रा लगातार सदन में वित्त विहीन शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 2020 के एमएलसी के चुनाव में वित्त विहीन शिक्षक अपना एमएलसी बढ़ा लिए तो सदन में हमारी ताकत और बढ़ जाएगी।
नई नियमावली में सरकार प्रबंधकों के ऊपर 15000 रुपये प्रतिमाह अपने स्रोत से देने के लिए थोपने जा रही है। शिक्षा स्वास्थ्य व रक्षा सरकार की प्राथमिकता होती है। प्रबंधक अल्प शुल्क में कहाँ से 15000 रुपए मानदेय कहाँ से दे पाएगा। अपने कंधे का बोझ प्रबंधकों पर थोप रही है। महासभा इसका पुरजोर विरोध कर रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर मा.मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जा रहा है कि यह मानदेय सरकार अपने स्रोत से दे।
कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव आफ़ताब आलम खां , जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, महामंत्री राम चन्द्र यादव , मंडल अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विकेंद्र सिंह, विनय चौरसिया, हरिनंदन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, अभिषेक चौबे, अखिल कुमार, मनोज वर्मा, अजीत कुमार सिंह, प्रेम बिहारी सिंह, विजय बहादुर सिंह ,राम मिलन सिंह , अमरनाथ, सुरेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आर.पी.पी  न्यूज़ महराजगंज

About आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :