आर.पी.पी न्यूज़:अकटहवा ( गोरखपुर)। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन कैम्पियरगंज तहसील के जीवन ज्योति इण्टरमीडिएट कालेज कल्यानपुर पीपीगंज गोरखपुर में किया गया। बैठक को जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने सम्बोधित करते हुए वित्तविहीन शिक्षकों को वोटर बनने के लिए आगाह किया। और मानदेय व सेवा नियमावली को जल्द जारी करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 15 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुचने के लिए आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जीवन ज्योति इण्टरमीडिएट कालेज कल्यानपुर के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जायसवाल ने किया। उक्त अवसर पर प्रियरंजन दूबे, अमित सिंह, आलोक गौड़, अनिल मद्देशिया, अभिषेक पासवान, अरविंद यादव, फजल हुसैन, श्रीकांत दिनकर, मोहम्मद रफीक, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामसागर, दशरथ, शीला, ममता, सोनी, सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।

