आधुनिक अधयापकों का अंशदान भुगतान जल्द फ़र्ज़ी मदरसों की खैर नही
- आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज जिला अलपसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने 262 मदरसों के आधुनिकअध्यापको का 4 महीने का राज्यांश भुगतान करने का निर्देश बड़े बाबू बृज भूषण पटेल को दिया, अब आधुनिक अध्यापकों के चेहरे पर कुछ खुशी देखी जा रही है ,आदेश के बाद वेतन बिल बनना शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लग भग 80 से 90 मदरसों का स्थलीय जांच कर लिया गया है जो कमी उन मदरसों में थे उसको बता भी दिया गया है। जांच चलटी रहेगा इस प्रकिया में राज्यांश भुगतान में कोई समस्या नहीं आएगी। शेष जो मदरसे स्थलीय जांच से बचे है। वो भी अपना मदरसा भूमि शैक्षणिक प्रविर्ती आदि में तत्काल सुधार कर लें। कॉन्वेंट सम्बन्धित जो मदरसे है वो तत्काल अपना सुधार कर लें जिससे लगे कि मदरसा चल रहा है। उन्होंने कॉन्वेंट का मतलब यह बताया अकादमी फीस व अन्य तरह की प्रकिया जो मदरसों में नहीं संचालित होते इस तरह की प्रकिया नहीं चलेगी। मदरसे मदरसे की तरह संचालित किए जाएं।

