परतावल सिद्धि विनायक मन्दिर परिसर में शुद्ध एंव शितल पेय जल का विधायक ने किया लोकार्पण
 |
| लोकार्पण करते विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह |
आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:विष्णु विश्वकर्मा:परतावल: आज दिनांक 30/07/2019 समय 11:30 am को सिद्धि विनायक मन्दिर परतावल चौक महराजगंज स्थान कप्तानगंज रोड ग्राम छतीराम में शुद्ध एंव शितल पेय जल का लोकार्पण किया गया जिसमे पनियरा विधानसभा के विधायक माननीय श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी ( प्राकलन समिति के अध्यक्ष ) के कर कमलो द्वारा सम्पूर्ण हुआ । तथा आम जान मानस ने भी बड़- चड़ कर हिस्सा लिया ।
मंदिर के निर्माणकर्ता आदरणीय श्री रामदवन सिंह जी की उपस्तिथि गौरवान्वित करने वाली थी जो की एक मानव सेवा के लिए समर्पित है ऐसा सौभाग्य प्राप्त पुरुष जो की मानवता की सेवा के लिए इन्होंने समाज के लिए शीतल पेय जल का प्रबन्ध किया है तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य की सराहना भी माननीय विधायक जी ने की अपने शब्दों में । तथा मौके पे उपस्थित माननीय काशी नाथ सिंह (हिन्दू युवा वाहनी व पूर्व सांसद प्रतिनिधि )पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री दयाशंकर सिंह ,अजय कुमार गौतम, सूरज सिंह ,अशोक यादव (जिला पंचायत सदस्य)जनता फ़ोटो स्टुडियो के संचालक ब्रह्मा यादव जी महावीर ट्रेडर्स के मालिक विनय सिंह व विपिन, संदीप,आदि लोगो का योगदान रहा ।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |