गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 7 July 2019

RPP NEWS

हर हाल में चालू होगा कुशीनगर एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर हाल में चालू होगा कुशीनगर एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


आर.पी.पी न्यूज़:(कुशीनगर)सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कुशीनगर में  इंटरनेशनल एयरपोर्ट शीघ्र शुरू होगा। रविवार को कुशीनगर में समीक्षा बैठक के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को खारिज करते हुए कहा कि हर हाल में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होगी। कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर इसको लेकर आम जन को गुमराह कर रहे हैं।कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सरकार की प्राथमिकता में है और लगभग सभी औपचारिकताएं व कार्य पूरे कर लिए गए हैं। शीघ्र ही उड़ान शुरू करने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुशीनगर में बेहतर कार्य हो रहा है। आम आदमी को राहत मिल रही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि अपराध और अपराधियों पर एक साथ नकेल कसने का कार्य किया गया है।

गाेरखपुर में भी समीक्षा बैठक
कुशीनगर के बाद सीएम गोरखपुर में भी समीक्षा बैठक कर रहे हैं। समीक्षा बैठक के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह सोमवार की सुबह आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :