गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 29 July 2019

RPP NEWS

धान की रोपाई करने गई पांच महिलाओं की विद्युत स्पर्शाघात से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो


आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी टोला विश्रामपुर में धान की रोपाई करने गई पांच महिलाओं की विद्युत स्पर्शाघात से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खेत से गुजरी हाईटेंशन तार के खंभे में लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से करंट खंभे के सहारे खेत में उतर गया। जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार लड़कियां व एक महिला शामिल है। दो लड़कियां सगी बहन हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विश्रामपुर में सड़क जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम आरबी सिंह फरेंदा थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए हैं। स्थिति बेहद खराब है
सिधवारी गांव के विश्रामपुर में सोमवार की शाम को 18-20 की संख्या में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। जिस खेत में वह धान की रोपाई कर रही थीं उसी में हाईटेंशन बिजली तार का खंभा है। सायं पौने छह बजे जैसे ही महिलाएं व लड़कियां खेत से निकल कर पंपिंगसेट से पानी पीने जा रही थीं। उसी समय हाईटेंशन तार की बिजली क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे खंभे से खेत में उतर गई। खेत में पानी भरा था। पल भर में ही खेत में बिजली का प्रवाह हो गया। जिससे लक्ष्मी पुत्री राजेन्द्र (17), राधिका पुत्री राजेन्द्र (18), सोनी पुत्री रामचंद्र (18), वंदनी पुत्री रामनयन (18) व सुभावती पत्नी प्रहलाद (45) है। सभी पिचरखी टोला हड़हवा की रहने वाली हैं। मृतकों में लक्ष्मी व राधिका दोनों सगी बहन हैं।
इस घटना से दहशत का माहौल है। धान की रोपाई करने पहुंचे लोगों ने बताया कि आसपास के कई खेत में धान की रोपाई हो रही थी। उस समय स्थिति सामान्य थी। सायं पौने छह बजे जिस खेत में हाई टेंशन तार का खंभा लगा हुआ था उसमें रोपाई कर रही लड़कियां अचानक छटपटा कर गिरने लगीं। अन्य खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाएं विद्युत स्पर्शाघात के प्रभाव में आने लगी। इससे भगदड़ मच गया। जिस खेत में बिजली का खंभा था सभी में चार लड़कियां व एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :