आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - ग्रामसभा धनेवा-धनेई के टोला सुकठियां में अयोध्या यादव पुत्र बहादुर यादव का मानसिक संतुलन पिछले छः माह से खराब चल रहा है।जिनका इलाज उनके परिवार के द्वारा गोरखपुर के डॉ.बेरी व बी.बी. शुक्ला के वहाँ चला लेकिन दवा का प्रभाव नहीं हुआ और और उनकी मानसिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।अब अयोध्या आये दिन अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की कोशिश कर रहे है।और आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं।आज उनके द्वारा अपने बच्चों व दामाद को जान से मारने का प्रयास किया गया तथा उनके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया।तभी कुछ ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंच कर किसी तरह उन्हें बचा लिया गया।विदित हो कि उनकी पाँच पुत्रियां हैं दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है अभी तीन पुत्रियों की शादी बाकी है।इसी संदर्भ में आज सुबह अयोध्या की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रावती देवी, उनके दामाद,ग्रामपंचायत सदस्य व कुछ ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के पास आकर सूचित किया गया।कोई अनहोनी होने पर वे कानून की गिरफ्त में आ सकते हैं उनकी पत्नी व उनके दामादों के द्वारा पुनः इलाज कराने की कोशिश किया जा रहा है लेकिन वे बार -बार इलाज कराने से इंकार कर दे रहे हैं।औऱ अपना व अपने परिवार का जान लेने पर आमादा हो गये हैं।तत्पश्चात ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के द्वारा थाने तथा अन्य प्रशासनिक जगहों पर सूचित कर दिया गया है।जिससे कोई अप्रिय घटना होने पर परिवार के ऊपर कोई आंच न आने पाये।

