आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद - आज दिनांक 08/07/2019 को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित माननीय मुख्यमंत्री योजनान्तर्गत बालिकाओ एवम महिलाओ के सुरक्षा हेतु जुलाई अभियान "कवच" का आयोजन जनपद महराजगंज विकास खंड परतावल के इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज हरपुर चौक के विद्यालय परिसर में बालिका सुरक्षा व किशोरी जागरूकता हेतु कार्यक्रम किया गया जिसमे महिला कल्याण अधिकारी सुश्री ऋचा मिश्रा, जिला समन्यवक संजा देवी एवम रत्ना तिवारी ,प्रधानाचार्य अफलाक़ अहमद , प्रवक्ता उमेश प्रताप सिंह ,सहायक अध्यापक नूरमोहम्मद एवम अन्य शिक्षकगण ,व स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे माहिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, द्वारा वर्तमान समय मे चल रही सभी योजनाओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो, जैसे (181, 1090, 100, 1098 इत्यादि), कन्या सुमंगला योजना पर विस्तृत रूप से छात्राओ को जानकारी दिया उक्त कार्यक्रम में जिला समन्यवक संजा देवी द्वारा स्पांसरशिप योजना के बारे में जानकारी दिया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी अन्त मे समन्वयक द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकगण को आभार ज्ञापित किया एवम कार्यक्रम का समापन किया ।


