गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 16 July 2019

RPPNEWS

प्रधान प्रतिनिधि पर किया गया जानलेवा हमला


आर.पी.पी.न्यूज़ : चीफ ब्यूरो महराजगंज - सदर क्षेत्र के ग्रामसभा धनेवा-धनेई के प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद खान के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।बताते चलें कि  श्री नसीम खान  किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि ग्रामसभा गबडूआ के पश्चिमी  प्राथमिक विद्यालय के पास निसवां मदरसा के मैदान में एक ट्राली के निचे कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा था तभी नसीम खान जी के द्वारा इस ध्येय से फ़ोटो खिंचा जाने लगा की वे देखकर खेलना बन्द कर देंगे तभी एकाएक रमज़ान पुत्र हनीफ़ पास में ही रखा हुआ खड़ा ईंट लेकर मारने के लिये चला दिया ईंट कनपटी के बगल से होकर गुजर गया।लेकिन वे बाल-बाल बच गये।तभी उसका भतीजा शमीम पुत्र रियाज अन्य लोगों को भी फोन करके बुला लिया । रियाज पुत्र हनीफ आते ही नसीम खान को ललकारने लगा और मारा पीटा भी जाते-जाते धमकी भी देकर गये उन्होंने बताया कि किसी तरह मैं वहाँ से अपनी जान बचाकर भागा उक्त लोग काफी सरकस एवं मनबढ़ किस्म के हैं।तब तक आस-पास के ग्रामीण भी घटना स्थल पर इकटठा हो गये ऐसा प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान ने बताया है।उनका कहना रहा कि मुझे मारने के लिये सारे जुआरियों द्वारा पूरी प्लानिंग की जा रही है और मेरे जान को खतरा है और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।प्रधान प्रतिनिधि श्री नसीम खान के द्वारा शासन-प्रशासन से अपने जान व माल की गुहार लगायी गयी है।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :