आर.पी.पी न्यूज़:(संवाददाता रिज़वानुल्लाह खान) महराजगंज(परतावल) समुदायकी स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में अनियमितता और भ्रष्टाचार के जाँच हेतु हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री काशी नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जाँच की मांग की है। परतावल समुदायकी स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉ0 राकेश कुमार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए काशी नाथ सिंह 70 लाख रुपये का गलत इस्तेमाल और मरीजो का सही से इलाज न होने पर प्रदेश स्तरीय टीम बनाकर जाँच की मांग सीएम से की है। उनका कहना है कि आये दिन डॉ0 देरी से चेम्बर में बैठते है और एम्बुलेंस से आये हुए मरीजो का ईलाज करने के वजाय रेफर करने में ज्यादा रूचि लेतें है। आपको बता दें कि वर्तमान समय मे परतावल सीएचसी केन्द्र का हल बहुत खराब है यहाँ डॉ मरीजो को रेफर ज्यादा तो करतें ही हैं और समय से बैठते भी नहीं हैं ऐसे में मरीज कहाँ जाएंगे, प्राइवेट अस्पतालों का एक गरीब व्यक्ति मोटी रकम अपने ईलाज के लिए कहाँ से देगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि परतावल सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र का जाँच कराकर जनहित में कार्य करें तथा दोषीयों के ऊपर कठोर कार्यवाही करे जिससे अस्पताल पर आने वाले दवाइयों और बजट का लाभ सीधे जनता को मिल सके। वैसे काशी नाथ सिंह ने जो आरोप डॉ0 राकेश कुमार पर लगाएं हैं अगर वह सिद्ध होता है तो मरीजों को बहुत राहत मिलेगा।


