गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 29 August 2019

RPP NEWS

पनियरा पुलिस ने चोरी का सामान बेचने के शक में एक दुकानदार को उठाया

आर.पी.पी न्यूज़:(श्यामदेउरवां) महराजगंज जिले के पुलिस बल अब ज्यादा स्मार्ट बन गई है और अचानक बिना बताए किसी को भी घर से उठा ले रही है। ऐसा ही कारनामा देखने को मिला है पनियरा थाना के पुलिस का, पहले सादे वर्दी में दुकान पर गए युवक को दुकान से उठा थाने ले गए और घर वालों को कोई पता ही नही , युवक के परिजन उसे खोजने लगे और जब कहीं न मिला तो थाने की शरण ली और फिर थाने से कहा गया कि आप जाइये हम कल सुबह जांच करेंगे। रात भर दूकानदार के घर वाले परेशान रहें इस बीच उसका पता सुबह चला। हम आपको बता दें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया से 27 अगस्त की  रात लगभग 10:00 बजे के आसपास पनियरा थाने की पुलिस ने सादे वर्दी में आकर किराना दुकानदार धर्मेंद्र को उसके घर से उठा ले गई,और इस पूरी घटना को धर्मेंद्र के परिवार के लोग समझ नहीं पाए, जिससे बसहिया गांव में अफरा तफरी फैल गई।
हल्ला हुआ कि  कोई धर्मेंद्र को उठा ले गया।जैसे ही ग्रामीणों को मालूम हुआ रात में धर्मेंद्र के घर पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की जानकारी श्यामदेउरवा थाना पर दिया, परंतु श्यामदेउरवा थाने की पुलिस ने सुबह आने की बात बोल कर ग्रामीणों को वापस भेज दिया। रात भर धर्मेंद्र की परिवार के लोग तरह तरह की आशंका से सहमे रहे और इधर-उधर पता करते रहे। परंतु  सुबह होते होते दुकानदार ने फोन के माध्यम से अपने परिवार को  बताया कि पनियरा थाना में बैठाया गया हूं ।
इस संबंध में पूछे जाने पर पनियरा  थाने से पता चला कि धर्मेंद्र चोरी का सामान खरीदने एवं बेचने का संदिग्ध है किसी चोर गिरोह द्वारा स्वीकार किया गया है पनियरा पुलिस मामले की खुलासा में लगी हुई है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :