गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 14 August 2019

RPPNEWS

15 अगस्त की पूर्व संध्या पर व्यापार मंडल द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा




*आर. पी.पी.न्यूज़*
           संवाददाता नूर मोहम्मद : 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर जनजागरण को राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाने के लिये प्रेरित किया। यह तिरंगा यात्रा नगर के कॉस्मोपोलेटिन स्कूल पिपरदेउरा से निकलकर मेन रोड कोतवाली होते हुए माउपाकड़ चैराहे से हनुमानगढ़ी होते हुए वापस सक्सेना तिराहे पर आकर एक जनसभा में परिवर्तित हो गयी।जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं बल्कि हमारी पहचान है । हर हिंदुस्तानी की आन बान और शान तथा देश का गौरव है ।सैकडों वर्षों की आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आज़ादी दिलाने वाले शहीदों व देश के आज़ादी के दीवानों के प्रति देश व देश का हर नागरिक कृतज्ञ है । इसी क्रम में संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि इस बार 15 अगस्त जो हमारा राष्ट्रीय त्योहार है इसे इतनी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनायें की दुश्मन देश व विरोधियों के कान के पर्दे फट जाएं इस बात का संकेत हो जाये कि हिंदुस्तान के 135 करोड़ हिंदुस्तानियों से टकराने पर उनका अस्तित्व और दुनिया के मानचित्र से उनका नक्शा समाप्त हो जाएगा।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा संगठन के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष विजय जायसवाल , अनिल गुप्ता , विनोद सिंह, सीताराम लोहिया (पूर्व चेयरमैन नौतनवां) , शैलेष अग्रवाल, कोल्हुई के नगर अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, निचलौल के  अध्यक्ष दुर्गा अग्रहरि , युवामंच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्रानंद जायसवाल ने सम्बोधन के  साथ कार्यक्रम का संचालन किया।इस कार्यक्रम में जिलामहामंत्री अजय राज कसौधन, महामंत्री नगर दुर्गेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विवेक गुप्ता, विक्की जालान,वरिष्ठ सलाहकार रामानन्द सिंघानियां , जिलामन्त्री राजीव शर्मा, शत्रुघ्न जायसवाल, इश्तियाक अहमद, मनोज सिंघानियां, दीपक अग्रवाल, सुमित गोयल , नंदू बंशल,रामानन्द सागर,राजेन्द्र मद्धेशिया, रविंद्र सिंह,खुटहा नगर अध्यक्ष रमेश कसौधन, बब्लू सिंह , अध्यक्ष सोनौली सुभाष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष नौतनवां सहित तमाम व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।


RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :