गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 14 August 2019

RPP NEWS

गहराया बर्गदही मदरसा प्रबन्धक का विवाद आपत्ति दाखिल, चुपके से चुनाव का आरोप

अक्टूबर 2018 में चुनाव का फाइल फोटो
आर.पी.पी न्यूज़:(ब्यूरो)महराजगंज: घुघुली क्षेत्र के ग्राम सभा बर्गदही बयालिस गावां मे स्थित मदरसा कादरिया सिराजुल उलूम की प्रबन्ध कारणीय का विवाद एक बार फिर सामने आया है जिस के चलते गांव फिर दो हिस्सों में बंट गया है और आपसी खींचा तानी शुरु हो गई है,अभी चन्द महीना पहले ही इस मदरसे की प्रबन्ध समिति का विवाद इतना गहराया था कि समस्त पदों के लिए चुनाव जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की देख रेख में 15 अक्रुबर 2018 को हुआ था जिस में मामूली वोट के अंतर से हाजी क़मरुलहोदा मुबारक हुसैन को हराकर प्रबन्धक चुने गये थे कमरुल वरा को 39 और मुबारक को 32 वोट मिले थे, परन्तु चुनाव के कुछ महीना बाद मई 2019 में ही उनका आकस्मिक निधन होगया जिस के चलते प्रबन्धक की सीट रिक्त हो गई,पिछले महीने में इस पद के लिए तबारक खान को प्रबन्धक पद पर चुना गया,परन्तु जैसे ही लोगों को इस चुनाव की जानकारी हुई कार्यकारणी के सदसयों समेत अध्यक्ष तक ने इस को गुप् चुप चुनाव बताया और उन के प्रबन्धक पड़ को गलत ठहराया,इस चुनाव के चलते मदरसा कार्यालय में दोनों पक्ष के लोगों ने अपना अपना ताला भी लगा दिया था, कुछ लोगों ने रजिस्ट्रार सोसाइटी एवमं चिट फंड गोरखपुर में आपत्ति भी दर्ज कराकर इस चुनाव को रद्द करते हुए पुनः नियमानुसार चनाव  कराने की मांग की है।
मदरसा कमेटी में विवाद के चलते अब अध्यापकों को इस कि सज़ा भुगतनी पड़ेगी उन्हें न तो समय से वेतन मिलेगा और न ही मदरसा के काम काज ही सुचारू ढंग से चल सकेंगे।मदरसे अब विवाद का अखाड़ा बनते जारहे है,कारण साफ है जैसे ही कोई सीट रिक्त हो रही है सब के मुंह में पानी आना शुरू हो जा रहा है तथा नियुक्ति के नाम पर लम्बी लम्बी रिश्वत का खेल पहले हीआरम्भ हो जा रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :