आर.पी.पी न्यूज़: संवाददाता: इरफानुल्लाह खान: महराजगंज: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं,
यह जज़्बा नगर स्थित सेंट ज़ेवियर्स स्कूल महाराजगंज के बच्चों ने अपने उत्कृष्ट कलाओं से आज़ादी के 73 वें साल गिरह को चार चॉद लगा दिया।बच्चों ने आज़ादी के शुभ पर्व के पूर्व ही तरह तरह की कलाकृतियॉ तिरंगे की रूप देते हुए मानव श्रृंखला तैयार किया । विद्यालय परिसर को देश की आन, बान ,शान तिरंगे से सराबोर कर दिया था ।यह जोश और जज़्बा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना की ओर संकेत करती है कि हम देश के सिपाही है हम राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं । बच्चों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तरह तरह की राष्ट्रीय राखियां बनाएँ जो राष्ट्र भावना से ओतप्रोत हो उसे सीमा पर तैनात सिपाही के नाम कर दिए जो अपने बहनों से दूर रात दिन हमारी सुरक्षा में मुस्तैद रहता है। विद्यालय प्रबंधक रत्नेश चंद्रा व रितिका चंद्रा ने बच्चों के राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत जज़्बा को सराहा तथा कहा की इतनी कम उम्र में ऐसी भावना हमारी सभ्यता और संस्कृति की देन है।यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि इन बच्चों से हमारी सभ्यताएं और संस्कृतियां आज भी जीवंत है और रहेंगी ।यह सौभाग्य की बात है कि रक्षाबंधन का पर्व और राष्ट्रीय पर्व एक दिन होने से बच्चों के अंदर हर्षोल्लास और बढ़ गया है कि दोनों की कलाकृतियां राष्ट्र प्रेम की रंग में रंग गयी ।बच्चो ने बढ़ चढ़कर अपने हुनर को निखारा तथा सभी के सराहना के पात्र रहे।


