गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 10 August 2019

RPP NEWS

परतावल: महिलाओं समेत ग्रामीणों ने किया परतावल हैड्रिल का घिराव, चार दिन से ट्रांसफार्मर जलने से ठप है गाँव मे विद्युत सप्लाई

आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:अभय पासवान:महराजगंज:(परतावल) परतावल ब्लॉक ग्राम सभा पिपरिया में विगत चार दिनों से ट्रान्सफारमर जल गया है जिसको लेकर आज पिपरिया गाँव के महिलाओं समेत पूरे ग्रमीणों ने परतावल के विधुत सप्लाई केन्द्र का घिराव किया है। बिजली विभाग की लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने जो हैड्रिल का घिराव किया है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि बिजली विभाग कितना जिम्मेदार है। आप को बतातें चलें कि ये सिर्फ पिपरिया गाँव का ही दर्द नही है परतावल ब्लॉक के दर्जनों गाँवों का ऐसा ही कुछ हाल है कहीं जर्जर तार तो कहीं फियूज जलने के समस्या और तो और जर्जर तार होने के कारण अगर किसी गाँव मे शार्टसर्किट होता है फियुज जल जाता है तो ग्रामीण खुद चन्दा इकट्ठा करके लाइन मैन को बुलाकर पैसे देकर विधुत सप्लाई बहाल करवातें है और बिजली विभाग के कर्मचारी मौन रहतें है क्या इनकी जिम्मेदारी नही बनती की ये अपने विभाग की समस्याओं को खुद जाकर ठीक करें क्या इनको पगार इस लिए दिया जाता है कि ये छत के नीचे बैठे रहें ? नही साहब ये सिस्टम कब सुधरेगा इसका कोई जवाब नही है लेकिन आये दिन अब ग्रामीणों का आक्रोश जरूर देखने को मिलेगा। वैसे भी महराजगंज जनपद में विधुत विभाग की लापरवाही ने पहले ही पाँच जाने ले लीं हैं जिसमे कई लोग बर्खास्त भी कियें गए, सवाल बर्खास्तगी की नही है, पल्ला झाड़ने से कुछ नही होगा, जबतक आप सिस्टम नही सहीं करेंगे तबतक बेकसूर लोग मारे जाएंगे। आज जो पिपरिया गाँव की महिलायें बच्चे सड़क उतरें है और हैड्रिल का घिराव कियें हैं इस से क्या उनकी समस्याओं का अंत हो पाता है या नही ये देखना है? लेकिन परतावल विधुत सप्लाई केन्द्र के द्वारा एक दिन का समय और मांगा जा रहा है ट्रांसफार्मर बदलने के लिए। 
Shop Now

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :