गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 9 August 2019

RPPNEWS

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा




*आर.पी.पी.न्यूज़ *
              संवादादाता नूर मोहम्मद : 
   
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपिया निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी जिस पर न्यायालय ने श्यामदेउरवा पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।जिसके अनुपालन में श्यामदेउरवा पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया ।
बताते चलें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपिया निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय से याचिका दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।उसका कहना था कि उक्त व्यक्ति का अपने ही ग्राम सभा में एक बगीचा है और उसकी लड़की अपने ही बगीचे में फल खाने गई थी कि गांव के ही तीन मनचलों ने गंदी नियत से लड़की को अकेला देख छेड़खानी करना शुरू कर दिया लड़की के शोर-शराबा और चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तब तक मनचले वहां से फरार हो गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। जिसको लेकर लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने धारा 354ख,506, 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में इस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :