*आर.पी.पी.न्यूज़ *
संवाददाता नूर मोहम्मद :
जिला खेल कार्यालय महराजगंज में दनांक 9/08/2019 को वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाये गये। जिनमें लगभग पच्चीस सौ पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे अमरूद,लिप्ट्स, पीपल, गूलर सागौन, आम, कटहल आदि के पौधे लगाये गये।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह यादव के अध्यक्षता में ग्रामसभा धनेवा-धनेई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद खान के द्वारा एवं अन्य जनगणमान्य व्यक्तियों में स्पोर्ट स्टेडियम महराजगंज से हॉकी प्रशिक्षक अंजुम तारिक,कुश्ती प्रशिक्षक सुश्री रेनूपाल धनगर ,ज्वाला चौधरी, रणविजय दूबे,मोहम्मद कैश अहमद हुसैन ,गयासुद्दीन खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

