*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
ग्राम बाँसपार कोठी टोला बेलासपुर नर्सरी में आज दिनाँक 9/08/2019 को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ए एन एम , आशा बहुएं, आंगनबाड़ी तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सम्मेलन में विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा किया गया।गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं टीकाकरण के बारे में बताया गया। संस्थागत प्रसव , आयरन एवं कैल्शियम की गोली की गुणवत्ता के बारे में बताया गया।स्तनपान, परिवार नियोजन, सास-बहू के आपसी संबंधों को बेहतर बनाने जैसे विचारों पर चर्चा किया गया।सास बहू सम्मेलन के बाद पुरस्कार हेतु प्रतियोगिता करायी गयी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।पुरस्कार पाने वालों में
प्रमुख रूप से मानती, गेनमती, मीरा,सोनम,उषा,सरस्वती,पूजा, सलोनी, कमरजहां सहित तमाम महिलाओं ने पुरस्कार प्राप्त किया।

