*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
परतावल ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख मा. हरिशंकर वर्मा जी के अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की त्रि-स्तरीय दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पंचायती राज अधिनियम 73वें संविधान संशोधन के अंतर्गत पद्दत अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया । ग्राम स्तर पर बनने वाली छः समितियों को सक्रिय करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।ए. डी. ओ.पंचायत विनय स्वरुप मिश्रा परतावल द्वारा वित्तीय अधिकार के बारे में विस्तारपुर्वक जानकरी दी गयी । ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के बारे में सामाजिक कार्य एवं विकास कार्य के बारे में डी. आर.जी. अरविन्द शाही एवं श्याम सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया।जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


