गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 28 August 2019

RPP NEWS

2लेन का सपना दिखाकर मरम्मत का लाली पाप, परतावल पनियरा सड़क का हाल

2लेन का सपना दिखाकर मरम्मत का लाली पाप,  परतावल पनियरा सड़क का हाल

आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -जनपद  महराजगंज के क्षेत्र परतावल से  कैम्पियरगंज तक जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 64 के चौड़ीकरण का सपना बहुत पहले ही क्षेत्र की जनता को दिखाया गया था ,सब प्रसन्न थे कि अब उनकी यह सड़क भी चौड़ी होजाएगी और आवागमन में आसानी होगी ,यह बात हमेशा जनता के बीच में चर्चा का विषय बनी रहती  है कि अब इस रास्ते पर काम शुरू होने वाला है ,इस समय बरसात के मौसम में यह सड़क परतावल से मुजुरी होते हुए कैम्पियरगंज तक  इतनी खराब हो चुकी है कि लोग इस रास्ते पर मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डाल कर  चलते हैं ,फिर भी वह यह सोच कर इन कठिनाइयों को भूल जाते है कि बहुत जल्द ही उन्हें इस दुर्दशा से निजात मिल जायेगी,
 लेकिन इस समय क्षेत्र की जनता चौड़ीकरण के नाम पर एक बार फिर अपने को ठगा सा महसूस कर रही है, जब इस रोड पर मरम्मत के नाम पर पिच कराने का काम किया जा रहा है ,जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि क्या इस बार भी पनियरा विधान सभा की  जनता को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गढ्ढो को भर कर मरम्मत का लाली पाप दिखा कर ठगा जा रहा है ,जनता पूछ रही है कि जब सड़क को 2लेन करने का मंसूबा है तो कई बरसों से केवल मरम्मत कर कोटा पूर्ति क्यों की जा रही है,आखिर चौड़ीकरण का कार्य क्यों नही आरम्भ हो रहा है,?

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :