![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) श्यामदेउरवां थाना के परतावल बाजार स्थित ब्यवसाई जगत नरायन प्रजपति की बाइक यू0पी056 एक्स4464 की शाम समय 5:20 पर जगत नरायन प्रजापति ने बाइक लाकर परतावल बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान जगत गारमेंट्स के सामने खड़ा किया जब कुछ देर बाद जब दुकान मालिक का ध्यान अपनी बाइक पर गया तो देखा बाइक अपनी जगह पर मौजूद नही थी। अनहोनी की आशंका में अपनी बाइक को इधर उधर खोजना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों से बाइक के बारे में पूछताछ भी की पर बाइक का कोई पता नही चला जिसके बाद बाइक मालिक द्वारा बाइक के चोरी हो जाने की सूचना डायल 100 पुलिस को फ़ोन पर दी। बाइक चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई। परतावल बाजार में बाइक चोरी की दूसरी घटना से अपनी वाहनों को लेकर लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
*इस सम्बंध में जब परतावल चौकी इन्चार्ज दिनेश कुमार पाण्डेय से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही हैं।

