आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता असलम अंसारी सिसवां बाजार महराजगंज- आज दोपहर लगभग 11 : 30 बजे का करीब सिसवा निचलौल मार्ग पर जीप और साइकल की भिड़ंत हो गई जिसमे सायकिल सवार बूरी तरह घायल हो गया। जिसको महराजगंज जिला हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया | मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में सिसवा से कुछ लोग दवा करने के लिए जीप रिजर्व कर के जा रहे थे की सिसवा निचलौल मार्ग पर पण्डितपुर में अचानक जीप अनियंत्रित हो कर मुड़ जाता है जिससे बगल से जा रहे चूड़ी बेचने वाला सायकिल सवार चपेट में आ जाता है , जीप संख्या UP 53 D 4421 रोड के किनारे गढ़े में गिर जाता है गाड़ी गढ़े में गिरते ही उसमे स्वर कुछ लोग कूद कर भाग जाते है ,ड्राइवर तथा दो लोग घायल हो जाते है , ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया साथ ही पुलिस को भी सूचना दिया ,मौके पर दो एम्बुलेंस पहुंच गई लोगो के सहयोग से सभी घायलों को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया , जहां पर डाक्टरों में सायकिल सवार की गंभीर हालत देखते हुए महराजगंज जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया , बाकि का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही चल रहा है , एक बात गौर करने वाला है की सुचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची ।


