आर. पी.पी.न्यूज़- संवाददाता नूर मोहम्मद: पनियरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा नरकटहा के कोटेदार का कोटा निलम्बित ।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ओमप्रकाश गुप्ता ने एक सप्ताह पूर्व राशन वितरण के दौरान यूनिट के हिसाब से कम राशन दिया और राशन तौल में भी हेरा फेरी कीया जाता है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से की गई थी ।जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया और संबंधित अधिकारी से जांच कराई जो सभी आरोप सही पाए गए। और सप्लाई इस्पेक्टर विद्यानिवास मिश्र ने कोटा निलंबित कर दिया और कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया।

