आर.पी.पी.न्यूज़:
संवाददाता नूर मोहम्मद -
महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कुआंचाप में आज सुबह के समय गांव के कुछ बच्चे खोरन्हिया नहर में स्नान कर रहे थे। तभी एक बच्चे का बेल्ट पानी में गुम हो गया जिससे सभी बच्चे उस बेल्ट को ढूंढने लगे। तभी बच्चों को पानी में एक पोटली मिली जिसमें कारतूस और एक बंदूक रखा हुआ था । पोटली में दर्जन भर कारतूस और एक बंदूक छिपाया गया था कुछ कारतूस दगे हुए थे और कुछ जिंदा थे। उसमें से एक बच्चा उस पोटली को अपने घर लेकर चल गया। जब घर वालों को इसके बारे में पता चला तो घरवालों ने बच्चे को डॉटा जिससे वह पोटली को नहर में फेंक दिया। तब तक ग्रामप्रधान को इसकी सूचना मिल गयी उन्होंने तत्काल मुजरी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता को इसके बारे में अवगत करा दिया ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गयी । उन्होनें बताया कि एस एल आर और पिस्टल की डेढ़ दर्जन कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों के जुबान पर यह चर्चा है कि कारतूस और कट्टा आया कहाँ से।

