गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 29 August 2019

RPP NEWS

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पर दिखाया गया फिट इंडिया कैंपेन*


*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पर दिखाया गया फिट इंडिया कैंपेन*

*क्लीन इंडिया के बाद अब फिट इंडिया की दिलाई गई सपथ*

आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -परतावल(महराजगंज)* ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में सुबह 10 बजे फिट इंडिया कैंपेन लांच किया।
इसी के साथ जनपद महाराजगंज में सीएमओ क्षमाशंकर पांडेय के आदेश से समस्त केंद्र अधीक्षको के निर्देशन में यह कैम्पेन चलाया गया।
ब्लाक परतावल सीएचसी अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशन में प्रत्येक उपकेन्द्र पर भी यह अभियान चलाया गया।एव प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण लाइव यू ट्यूब ,न्यूज के माध्यम से दिखाया गया।कैंपेंन के दौरान एएनएम गीता यादव और दुर्गेश कुमारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्‍य शारीरिक गतिविधियों और खेलों को नागरिकों के दैनिक जीवन में शामिल करना है, ताकि उनकी शारीरिक फिटनेस और कल्याण में सुधार किया जा सके।उन्होंने बच्चो व महिलाओं को बताया कि ,हर साल अलग फिटनेस अभियान चलाया जाएगा।

चार साल तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक साल हर तरह की फिटनेस के प्रति जागरूकता किइस जाएगा। और क्रमवार फिजिकल फिटनेस,खाने की आदतों के बारे में, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, दीर्घकालिक जीवन, अच्छे स्वास्थ्य, जीवन शैली, स्वास्थ्य के अनुकूल चीजें और सेवाओं के अलावा रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिससे आप लोग स्वस्थ जीवन निर्वहन कर सकें इस दौरान समस्त आंगनबाड़ी ,आशाये व लाभार्थी व बच्चे उपस्थित रहे।

*इनसेट*
मोबाइल के जरिये इंटरनेट पर जब लाइव फिट इंडिया कैंपेन बच्चो ने देखा तो उन्होंने मोदी जी के द्वारा बताए जा रहे शारिरिक स्वस्थ रहने के उपायों को खूब गौर से देखा व सराहा और इसी के साथ सपथ ली कि हम लोग सभी दैनिक जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए योगा ,व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करे


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :