*आर.पी.पी.न्यूज़.*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
वन विभाग की टीम द्वारा बीती रात लगभग ग्यारह बजे दो वन तस्करों को दो मोटरसाइकिल पर लदे चार बोटा अदद साखू की लकड़ी के साथ बरामद किया है। पकड़े गये साखू के साथ राजू निषाद पुत्र कतवारू तथा मनोल पुत्र मंहगू निवासी चन्दनचाफी हैं। मिठौरा बीट के वन दरोगा विजय कुमार मौर्या, सरबजीत प्रसाद, वॉचर राम भरत तथा हरि ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

