आर पी पी न्यूज :सवांददाता राजेश - गोरखपुर -भटहट क्षेत्र के सकनी से रोहुआ जाने वाली सड़क का खस्ता हाल थोड़ा बारिस में भी इस रोड पर चलना दुर्भर , इस रोड से होकर कई विद्यालय के बच्चे गुजरते है , साथ ही साथ इस रोड से गुजरने वाले राहगीर को मुसीबतो का सामना करना पड़ता है ,इस तरफ किसी भी प्रशासन का ध्यान नही जाता , खुद ग्राम प्रधान भी इस रोड का कोई खबर नही ले रहे है , आये दिन इस जल जमाव में विद्यालय जाते बच्चे औऱ राहगीर घटना के शिकार हो रहे है । क्या प्रधान और प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है कि कोई बड़ी घटना घटे तब नींद से जागेंगे।

