कर्मचारी विहीन पशु अस्पताल , सिर्फ डॉक्टर सेवा के लिए मुस्तैद।
आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज जनपद के परतावल विकासखंड परिसर अंतर्गत राज्यकिय पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है । इस अस्पताल के डॉक्टर बरसात के समय में करीब 2 फीट बरसात के पानी घुस जाने के बाद भी पशुपालकों के पशुओं का इलाज बड़े मुस्तैदी से करते है एवं अपने ड्यूटी को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं। इस पशु अस्पताल पर इस भीषण गर्मियों के समय में आज तक एक फैन तक की व्यवस्था नहीं थी परंतु अब विभाग से बिजली लगाने की मंजूरी मिल गई है। जबकि अन्य सभी विभागों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों को भवन उपलब्ध है लेकिन परतावल कि पशु अस्पताल सुविधा विहीन आज तक पड़ा हुआ है सुविधा विहीन होने के बावजूद भी यहां पर मौजूद डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह पशुपालकों के पशुओं का इलाज करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते, यहां तक कि जरूरत पड़ने पर घर जा कर के भी इलाज मुहैया करा देते हैं। इस पशु अस्पताल पर डॉक्टर के अलावा जितने भी पद हैं वो सब रिक्त चल रहे हैं कोई कर्मचारी नही है, ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार लोगो का निगाह अब तक इस पशु अस्पताल पर नहीं पड़ा जिसका खामियाजा यहां पर तैनात पशु डॉक्टर को उठाना पड़ रहा है।