*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवादाता नूर मोहम्मद :
घुघली,महराजगंज
डिजिटल इंडिया के अंतर्गत कार्य कर रही सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा आज दिनाँक 22-08-2019 को सुबह 11 बजे से घुघली ब्लाक के सभागार में 7 वॉ आर्थिक गणना में पंजीकृत सभी वी एल ई (सुपरवाइजर) को एक दिवसीय कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें सभी सीएससी संचालक मौजूद रहे । राष्ट्रीय प्रतिदर्श एवं सर्वेक्षण विभाग के श्री प्रशांत कुमार जी ने सभी लोगों को आर्थिक गणना के सभी बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताया साथ में अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र कुमार जी ने सुपरवाइजर को ग्राम पंचायतों में गणना करने का तरीका और आर्थिक गतिविधि को मोबाइल ऐप से करने का तरीका बताया गया इस मौके पर मौजूद जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा और राधेश्याम यादव ने सभी सीएससी संचालकों को बताया कि जिले में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य सितंबर माह में शुरू होना प्रस्तावित है जो लोग आर्थिक गणना में अपना परीक्षा पास नहीं किए हैं वह लोग आज अपनी परीक्षा पास कर ले अन्यथा गणना कराने के लिए आप पात्र नही होंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि सभी वी एल ई को सुपरवाइज़र बनाया गया है जिसके अंतर्गत सभी एनुमूलेटर कार्य करेंगे । गणना का कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा जल्द ही आर्थिक जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा । जिसकी सूचना आपको आगे दी जाएगी ।
इस दौरान अवनीश सिंह ,चन्दन मद्धेशिया,रवि यादव,बबलू चौधरी,संदीप गुप्त,हेमन्त प्रजापति,शैलेन्द्र यादव सहित तमाम वी एल ई मौजूद रहे ।*

