![]() |
| यादों में फैजान |
आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:अभय
पासवान:महराजगंज(परतावल) परतावल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा सोहसा बासपार के निवासी तबारक अली का लगभग 10 वर्षिय लड़का फैजान को सोते समय बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 12 :00 बजे एक जहरीले सर्प के काटने से हुई मृत्यु हो गई।
आर.पी.पी न्यूज़ संवाददाता से मिली खबर के अनुसार परिवार के लोगों ने सुबह फैजान को अचेत अवस्था में पाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल महराजगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया ।
आपको बताते चलें कि इस घटना की जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो गांव के ही परमहंस नामक व्यक्ति ने कुछ लोगों की सहायता से जहरीले सांप को पकड़ लिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि झाड़-फूंक के जरिए शरीर से जहर उतारने वाले सोखा का इंतजार हो रहा था ,परंतु पत्रकारों के पहुंचते ही सोखा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहां की मृत बालक को जीवित करना हमारे बस की बात नहीं, इसके बाद गांव के लोगों ने बालक को माटी -मजिल देने की तैयारी करने लगे।

