जल ही जीवन है व वैज्ञानिक व्याख्यान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
*आर. पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां में विज्ञान क्लब की ओर से जल बचाओ पर वैज्ञानिक व्याख्यान व प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि सी ओ नौतनवां राजकुमार रहे।मुख्य अतिथि ने कहा जल ही जीवन है इसके एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लें।बिन पानी जीवन अधूरा है।इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मेजर अखिलेश्वर राव द्वारा किया गया मेजर राव ने कहा कि हमें जल के संचयन हेतू प्रयास करना चाहिए तथा पानी के कम खर्च पर कार्य करना चाहिए।जल संरक्षण पर वैज्ञानिक व्याख्यान देते हुए विमल पांडेय ने कहा की जल को स्वच्छ करने का प्रयास तथा प्रदूषित जल से होने वाले रोगों से बचाव करना चाहिए।भाषण प्रतियोगिता में अक्षय मिश्रा को प्रथम , कु सावित्री को द्वितीय,तथा अनुराग त्रिपाठी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।पानी बचाने के लिये आयोजित विज्ञान मंडल प्रतियोगिता में कु नौशीन व उनकी टीम को प्रथम,कु आरती जायसवाल की टीम को द्वितीय तथा कु दीपशिखा की टीम को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।प्रधानाचार्य जगदीश यादव ने जल संरक्षण के विशेष प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

About RPPNEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |