नए रास्ते के नक्शे पर मोहर न लगने की वजह से गंजनमियाँ बड़हरा का ताज़िया रुका
 |
| मौके पर तैनात सीओ |
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) नए रास्ते के नक्शे पर मोहर न लगने की वजह से गंजनमियाँ बड़हरा का ताज़िया रुका तथा इसकी वजह से दर्जनों ताजिये रुक गए है,सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि एक ही समुदाय के लोगो द्वारा दो पक्षों में मारपीट होने की वजह से पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के अलग अलग गाँवो से ताजियों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से कर्बला पहुँचाया गया है। तो वही अगर गंजन मिया बड़हरा की बात करें तो ताजिया अभी तक रुका हुआ है।जनता का कहना है कि अगर इस बार हम नक्शे के हिसाब से जाते है तोह क्या गारन्टी है कि अगले वर्ष वही रास्ता होगा बदलेगा नही इसीलिए बड़हरा की जनता की मांग है नए नक्शे पर एसडीएम व डीएम की मोहर लगाया जाए तभी ताजिया को कर्बला तक ले जाया जाएगा। आपको बता दें कि विगत वर्षों से इस गाँव मे
ताजिया ले जाने वाले रास्ते को मामला प्रकाश में आता रहा है।बड़हरा के ताजिये न उठने की वजह से इन गांव के ताजिये भी रुके
सोनकटिया,बैजैली,बासपर कोठी,बुधरामपुर,तरकुलवा भटगांवा,मुरकटिया, धनहा,कटाहिय।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |