*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
घुघुली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां कर्बला पर बरियारपुर, मिठौरा, जड़ार,पिपर पांती तिवारी, पिपरिया, वविशुनपुरा, जमुनिया सहित दर्जनभर गांवों का ताज़िया पहुंचा। जहाँ लोगों ने आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ शरीक होकर इसे मनाया । साथ ही साथ इस बार शासन के निर्देश पर ताज़िया नये रास्ते से कर्बला पहुंचा। लक्ष्मीपुर देउरवां कर्बला पर प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ लगा रहा।


