गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 11 September 2019

RPP NEWS

ताज़ियादारों के आगे झुका प्रसाशन ,नए रास्ते के नक्शा पर मोहर लगने के बाद उठे ताज़िये।

ताज़ियादारों के आगे झुका प्रसाशन ,नए रास्ते के नक्शा पर मोहर लगने के बाद उठे ताज़िये।

आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :-महराजगंज ,श्याम देउरवां थाना के धनहा कर्बला पर आने वाले ताज़िये रात्रि में 12 बजे भारी फोर्स व उच्चय अधिकारियों के साथ कर्बला पर पहुंचे,जहां परंपरागत ढंग से दफन किये गए।
धनहा कर्बला पर बड़हरा गंजन सोनकटिया,बैजौली,बैरिया बुधिराम पुर,पिपरा मुरकटिया,आदि 17 गावँ के ताज़िये आते है इस वर्ष प्रसाशन ने रास्ते का नया नक्शा तैयार किया था ताकि किसानों की फसल बर्बाद न हो,नक्शा पर सभी सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर थे परन्तु किसी की मोहर नही लगी थी बड़हरा के ताज़ियादार इस बात पर अड़े थे कि उस पर किसी अधिकारी की मोहर भी लग जाये ताकि भविष्य में रास्ते को लेकर कोई विवाद की स्थिति न उतपन्न हो,मोहर लगने के बाद ही ताज़िया उठेगा।
,मौका पर मौजूद अधिकारियों ने बाद में मोहर लगाने की बात कही जिस पर बड़हरा गंजन के ताज़ियादार ताज़िया उठाने से इनकार कर दिए फलस्वरूप  तमाम गांव के ताज़िये देर शाम तक अपने अपने चबूतरे पर ही रखे रहे,अंत मे जिला प्रसाशन ने उस नक्शा पर तहसीलदार सदर की मोहर लगवाकर बड़हरा ताज़िदारो के हवाला किया,तब जाकर तमाम गांव के ताज़िये प्रसाशन के उच्चय अधिकारियों एस डी एम सदर,एडिशनल पुलिस कप्तान ,सी ओ सदर,व भारी फोर्स के साथ पूरे जोशव जोलुस के साथ रात्रि 12 बजे के बाद धनहा कर्बला पर पहुंचे,और सेहरा दफन किये गए,इस बीच थाना इंचार्ज श्याम देउरवां निर्भय कुमार सिंह काफी सक्रिय रहे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :