गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 18 September 2019

RPP NEWS

सरकारी फरमान की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

 आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(ब्यूरो) विभागीय कर्मचारियों का बेपरवाह रवैया विभागीय नियमों पर भारी पड़ती नजर आ रही है ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है परतावल ब्लॉक के ग्रामसभा बाँसपार कोठी स्थित प्राथमिक विद्यालय जहाँ सरेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है जहाँ प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बारात रुकवाई गई और भोजन के रूप में मांस आदि का सेवन कराया गया पर हैरानी की बात ये है कि सुबह विद्यालय खुलने का समय होने के बावजूद भोजन
बनाये गए बर्तनों को ऐसे ही छोड़ दिया गया पानी पीने वाले हैण्ड पंप पर फैले बर्तनो से प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को होने वाली परेशानियों को भी कोई परवाह नही की गई इस संबंध में जब प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यपक अरविंद प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बारात रुकने की कोई अग्रिम सूचना उन्हें नही दी गई थी परन्तु शाम चार बजे फ़ोन के माध्यम से बारिश के मौसम का हवाला देते हुए ग्रामप्रधान द्वारा विद्यालय प्रांगण में बारात रुकवाने की बात कही गयी जिसका कोई विरोध प्रधानाध्यापक द्वारा नही किया गया अब सवाल ये उठता है कि क्या प्रधानाध्यापक एवम ग्रामप्रधान को ये नही पता था कि शासन के आदेशानुसार विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के अलावा कोई कार्यक्रम की सख्त मनाही के बावजूद नियमों की अनदेखी प्राथमिक विद्यालय में बारात रूकवा कर की गई जिसके प्रधानाध्यपक द्वारा कोई विरोध क्यों नही किया गया उल्टा गैर जिम्मेदराना जवाब देते हुए ग्रामप्रधान पर दोषारोपण कर अपने कर्तब्य से पल्ला झाड़ने के काम किया जा रहा है इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्यामसुन्दर पटेल से पूछने पर बताया गया कि मामला सज्ञान में है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।



RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :