*सरकार के योजनाओं के साथ ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा किया गया खिलवाड़*
आर पी पी न्यूज़ -सवांददाता राम आशीष -*महराजगंज ब्लाक मिठौरा*: केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ का लहर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक इसका प्रचार-प्रसार करके तथा लोगो के बीच जागरूक करके अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अपील किया जा रहा है। वही कुछ अधिकारियों और कर्मचारियो के मिलीभगत से इस योजना में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।
इस लापरवाही का जीता जागता नजारा मिठौरा ब्लाक के जगदौर पंचायत भवन में देखा जा सकता है जहां सरकार द्वारा निःशुल्क दिए गए करीब पांच सौ पौधे आज तक लग नही पाए। ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को पौधे नही मिल सके। वही सरकार के द्वारा इस योजना के तहत वन विभाग को निर्देशित किया था कि प्रत्येक ग्रामसभाओं में सचिव और ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरित करके पेड़ लगाने का अपील किया जाए। साथ ही लोगो के बीच इसके महत्व को भी समझाये। लेकिन ग्राम सभा जगदौर मे सचिव और ग्राम प्रधान के लापरवाही के कारण ग्रामीणों के बीच पौधों के वितरित नही किया गया तथा उस पौधों को ग्राम सभा के पंचायत भवन में करीब पांच सौ पौधे रखा गया है जो इस समय सुख गया है। इसके विषय मे सचिव आशुतोष ने कहा कि ग्राम सभा के सचिवालय पर पौधे रखे है। इसकी जानकारी मुझे नही है।