गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 4 September 2019

RPP NEWS

जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने की बैठक मोहर्रम पर दिए कड़े निर्देश नए रास्ते के अनुसार ही जायेंगे ताज़िये।

जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने की बैठक मोहर्रम पर दिए कड़े निर्देश
नए रास्ते के अनुसार ही जायेंगे ताज़िये।

आर पी पी न्यूज़ - वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज ,मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस कप्तान रोहित सिंह सजवान ने आज श्यामदेउरवा थाना परिसर मे एक आवश्यक बैठक की जिस में थाना श्यामदेउरवा इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह, प्रिंस कुमार एस आई,, श्यामसुंदर चतुर्वेदी, शमसाद अंसारी व चौकी प्रभारी दिनेश पाण्डेय  सहित सभी हल्के के सिपाही भी उपस्थित रहे।  जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय इस ने इस  अवसर पर कहा कि जिला प्रशाशन ने ताजिया के लिए जो रूट बनाया है सभी ताजियादार उसी रास्ता अनुसार ताज़िया लेकर कर्बला तक जाएंगे,किसी की फसल और खेत के रास्ते ताज़िया नही लेजाया जासकता,जोलुस में डी जे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एक दम धीमी आवाज़ में ही बजें, जिलाधिकारी ने कहा कि जुलुस में शराब पीकर या कोई भी नशीली वस्तु खाकर हुल्लड़ बाज़ी करने वाले या अमर्यादित भाषा याआपत्ति जनक नारा लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी,उन्होंने निर्देश दिया कि तमाम असमाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जाए और ऐसे तमाम लोगों को चिन्हित कर लिया जाए जो अमन व भाई चारा के लिए खतरा उतपन्न कर सकते है।
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि श्यामदेउरवा थाना परिक्षेत्र  मे 17 लोगो के ऊपर गुंडा एक्ट और 11 बंदूक लाइसेंस निरस्तीकरण की करवाई चल रही है |यदि किसी ने भी मुहर्रम त्योहार मे खलल डालने की कोशिश की  तो उसके ऊपर गैंगस्टर ,NSA जैसी  धारा भी लगाई  जा सकती है |और उस को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कोई देरी नही की जाएगी। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने बैठक की समाप्ति के बाद क्षेत्र का भ्रमण भी किया ग्रामसभा बड़हरा बरईपार, सोहनपुर ऊर्फ सोनकटिया,  धनहा, बैरिया, हरपुर  आदि गावँ में पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के कड़े रवैये को देखते हुए क्षेत्र में काफी शांति का माहौल देखा जा रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :